41 साल की मोनालिसा ने फ्लॉन्ट किए अपने एब्स, सतरंगी ड्रेस में शेयर कीं हैप्पी-हैप्पी पिक्स

Monalisa showing her abs: भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा (Monalisa) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी फिटनेस से फैंस का उत्साह बढ़ाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा इन फोटोज में अपने एब्स फ्लॉन्च कर रही हैं और फैंस को बता रही हैं कि 41 साल की उम्र में भी वो इतनी फिट हैं।

Monalisa showing her abs: भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट हसीना की जब-जब बात आएगी, तब-तब मोनालिसा का नाम सबसे पहले आएगा। मोनालिसा की उम्र 41 के पार निकल चुकी है लेकिन उनकी फिटनेस देखकर ऐसा कतई नहीं लगता है। मोनालिसा समय-समय पर फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और उनकी फिटनेस की तारीफ करने लगते हैं। अदाकारा ने एक दफा फिर से अपनी ऐसी ही फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनकी वजह से उन्हें जमकर प्यार मिल रहा है।

Monalisa

अदाकारा मोनालिसा ने दिखाई टोन्ड बॉडी

अदाकारा मोनालिसा ने रंगबिरंगी ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में मोनालिसा अपने एब्स भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। भले ही उनकी बॉडी पर 6 पैक एब्स न नजर आ रहे हो लेकिन उनकी चुस्त मिडरिफ फैंस को चौंका रही है। फैंस लगातार अदाकारा मोनालिसा की तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed