Monalisa Video: भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को क्लीन बोल्ड कर देती हैं तो कभी कॉमेडी रील शेयर कर फैंस को हंसा देती हैं। इस बीच मोनालिसा का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। मोनालिसा का ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है मोनालिसा के लेटेस्ट रील पर...
pic credit- monalisa instagram
क्यों शॉपिंग नहीं कर पा रही हैं मोनालिसा
भोजपुरी इंडस्ट्री में सालों तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया रील शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस क्लिप में मोनालिसा उदास बैठी है तभी बैकग्राउंड से उनसे एक शख्स पूछता है क्या हुआ किस बात की टेंशन है...इसपर एक्ट्रेस कहती हैं शॉपिंग के लिए पैसे चाहिए। फिर वो शख्स कहता है अरे इतनी सी बात है कोई नहीं कभी-कभी टेंशन में रहना चाहिए। ये सुनते ही मोनालिसा का मुंह बन जाता है। बता दें कि मोनालिसा ने एक फनी रील पर एक्ट किया है। मोनालिसा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस रील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या हुआ मोनालिसा जी पैसे खत्म हो गए।' दूसरे ने लिखा, 'आप ऐसे वीडियो बनाया करो अच्छा लगता है।'
बोल्डनेस में सबको टक्कर देती हैं मोनालिसा
मालूम हो कि भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाया है। इसके अलावा मोनालिसा ने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी गर्दा उड़ाया है। इस शो के बाद ही मोनालिसा को लोग जानने लगे थे। पहले मोनालिसा बस यूपी-बिहार में फेमस थी लेकिन आज मोनालिसा को सभी लोग जानते हैं। मोनालिसा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है।
