Khesari lal Yadav and Kajal Raghwani love story: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा काजल रघवानी के साथ रही। दोनों ने 'सैयां हमार दुल्हा' और 'निरहुआ रिक्शावाला 2' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑफ-स्क्रीन अफेयर की अफवाहें हवा दीं। फैंस को लगा दोनों का रिश्ता गंभीर है, लेकिन कुछ समय बाद यह रिश्ता टूट गया। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
खेसारी लाल यादव शादीशुदा होकर भी काजल अग्रवाल की जवानी पर फिदा हो गए थे। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की मुलाकात सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद ही खेसारी और काजल की डेटिंग की की खबरें सामने आने लगी थी।
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने बताया था कि वो काजल के साथ एक खूबसूरत रिश्ते में थे। लोगों का ये कहना है कि खेसारी ने काजल का करियर बनाया है।
मालूम हो कि खेसारी लाल यादव और काजल अग्रवाल का रिश्ता अचानक से टूट गया। आज की तारीख में दोनों सितारे एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखते हैं।
काजल राघवानी ने खेसारी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि खेसारी ने उन्हें कई मौकों पर बदनाम किया, जिस वजह से उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब दोनों अपनी जिंदगी में बिजी है।