Akshara Singh New Post: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। अक्षरा सिंह की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। अक्षरा की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रही है। नए फोटोशूट में अक्षरा सिंह का लुक देखने लायक है। आइए नजर डालते है अक्षरा के नए फोटोशूट पर....
pic credit-akshara singh (instagram)
अक्षरा सिंह ने कराया हुस्न का दीदार
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लोग सोशल मीडिया की क्वीन कहते हैं। अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते है। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सामने आई तस्वीरों में अक्षरा सिंह साड़ी में अपनी अदाएं दिखा रही हैं। अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग फिदा हो गए है। तस्वीरों में अक्षरा सिंह एक से एक पोज दे रही हैं। अक्षरा का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तमाम लोग इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए अक्षरा सिंह पर प्यार लुटा रहे हैं।
भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह
बताते चलें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक फिल्म के लिए वो लाखों रुपये चार्ज करती रहती हैं। अक्षरा सिंह टीवी की दुनिया में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाया था। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती है। अक्षरा सिंह का नाम पवन सिंह के साथ जुड़ा था। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि बाद में पवन सिंह और अक्षरा के रास्ते अलग हो गए।
