Balamuwa Ke Ballam Song: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब भोजपुरी गाने भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ऐसे में अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप डांसर नम्रता मल्ला (Namrata Malla) का नया गाना 'बलमुआ के बलम' खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर लोगों के बीच काफी धमाल मचाया हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज हुए लगभग 8 महीने हो चुके हैं। इन आठ महीनों में नम्रता मल्ला के 'बलमुआ के बलम' (Balamuwa Ke Ballam Song) गाने को यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
'बलमुआ के बलम' गाने में दिखे नम्रता मल्ला के किलर डांस मूव्स
नम्रता मल्ला के 'बलमुआ के बलम' गाने ने यह साबित कर दिया है कि भोजपुरी सॉन्ग्स यूट्यूब पर खूब गर्दा उड़ा रहे हैं। इस गाने में नम्रता मल्ला के साथ समर सिंह नजर आ रहे हैं। नम्रता मल्ला के किलर डांस मूव्स पर उनके फैन्स भी फिदा हो गए हैं। गाने में नम्रता मल्ला और समर सिंह की सिजलिंग केमिस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है। इस गाने को समर सिंह ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।
नम्रता मल्ला और समर सिंह के 'बलमुआ के बलम' गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर पेश किया गया है। इस गाने का म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है और बोल अलोक यादव ने लिखे हैं। 'बलमुआ के बलम' गाने का निर्देशन आशीष सत्यार्थी द्वारा किया गया है। 'बलमुआ के बलम' की सफलता से समर सिंह बेहद खुश हैं और उन्होंने लोगों को इसे पसंद करने के लिए धन्यवाद भी दिया है।
