भोजपुरी

अक्षरा सिंह ने वाराणसी जाकर किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, वायरल हुईं पिक्स

Akshara Singh at Shri Kashi Vishwanath Temple: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया की दुनिया में बेहद एक्टिव रहती हैं। कुछ घंटों पहले अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन करने की पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को अक्षरा सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Image

Akshara Singh

Akshara Singh At Shri Kashi Vishwanath Temple: भोजपुरी फिल्म की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने दम पर लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। अक्षरा सिंह का इंटरनेट पर आए दिन जलवा देखने को मिलता है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है जब अक्षरा सिंह अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर ना करती हों। इसी रूटीन को जारी रखते हुए अब अक्षरा सिंह ने एक साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की है, जिन्हें देख फैन्स खुद को एक्ट्रेस की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन किए। माथे पर तिलक और ट्रेडिशनल लुक में अक्षरा सिंह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'ब्रह्म मुहूर्त और महादेव।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो और बाबा कशी विश्वनाथ का आशिर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहे। हर हर महादेव।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह इन दिनों होली के सॉन्ग्स को लेकर भी छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह का होली स्पेशल गाना 'रंग पिया डाली' रिलीज हुआ था। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमन सिंह नजर आए थे। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री गाने में लोगों को बेहद पसंद आई। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया था और इसके बोल गौतम राय ने लिखे थे। म्यूजिक छोटू रावत द्वारा दिया गया था। वैसे आपको अक्षरा सिंह की लेटेस्ट पिक्स कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article