Asha Bhosle की मौत पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने जताया दुख, दिग्गज गायिका को दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। सभी लोग आशा भोसले की मौत पर दुख जता रहे हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है।

Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) की मौत से सभी को जोर का झटका लगा है। पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपनी आखिरी सांस ली है। कुछ देर पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले की मौत पर दुख जताया है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (निधन से पहले Tabu को ये खास तोहफा देकर गईं दिग्गज सिंगर Asha Bhosle, सालों बाद भी नहीं भूल पाएंगी एक्ट्रेस)

asha bhosle death

आशा भोसले की मौत पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने जताया दुख (pic credit-instagram)

आशा भोसले की मौत पर खेसारी लाल यादव ने जताया दुख (source-times now navbharat)

खेसारी लाल यादव को लगा झटका

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए आशा भोसले की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने आशा भोसले की तस्वीर लगाते हुए लिखा, 'आज सूरों का आंगन सूना हो गया अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनकी आवाज अब भी जिंदा है और हमेशा रहेगा। भगवान उनकी पुण्यात्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें।' खेसारी लाल यादव के इस स्टोरी पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल होगा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने कहा, 'मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित 'कासा ग्रांडे' में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

End of Feed