Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर विवाद की आंच तेज हो गई है। पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच चला यह मामला अब नया मोड़ ले चुका है। अंजलि राघव ने पवन सिंह के माफी मांगने के बाद उनके खिलाफ शिकायत वापस ले ली है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। अब अंजलि ने पवन सिंह के सोशल मीडिया टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते मामला अभी भी हरियाणा राज्य महिला आयोग में चल रहा है। माफी, आरोप और सोशल मीडिया की भूमिका ने इस विवाद को और भी पेचीदा बना दिया है।- ये भी पढ़ें-डकैत में हुई पवन सिंह की एंट्री, बॉलीवुड के बाद हिलाएंगे साउथ
anjali raghav Drops Case Against pawan singh (source-instagram)
anjali raghav Drops Case Against pawan singh (source-twitter)
पवन सिंह को मिली राहत
हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ हरियाणा राज्य महिला आयोग में अपनी शिकायत वापस ले ली है। पवन सिंह के सार्वजनिक माफी मांगने के बाद अंजलि ने यह फैसला लिया है। 2 अप्रैल को फरीदाबाद में आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के सामने अंजलि राघव ने बताया कि अब वे पवन सिंह के खिलाफ केस नहीं चलाना चाहतीं। पवन सिंह खुद सुनवाई में नहीं पहुंचे। अंजलि ने अपनी शिकायत वापस लेने के बाद पवन सिंह के सोशल मीडिया टीम के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में पिछले साल हुए एक स्टेज शो के बाद उनके सोशल मीडिया टीम के कुछ सदस्यों ने उनकी फोटो और वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया।
क्या है मामला
अंजलि राघव ने यह भी कहा कि उनके निजी फोटो और मोबाइल नंबर को अश्लील वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया गया, जिससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीन भिवांशु, आकाश समेत अन्य के नाम लिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने अब इन लोगों को मामले में शामिल कर लिया है और उनसे जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 6 अप्रैल को पंचकुला में होगी, जिसमें सभी नामजद लोगों को से पेश होना है। यह पूरा मामला लखनऊ में पवन सिंह के गाने के प्रमोशन इवेंट से शुरू हुआ था। उस दौरान स्टेज पर पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर हाथ रखा था, जिससे अंजलि असहज नजर आई थीं। - ये भी पढ़ें-पत्नी ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं पवन सिंह, कोर्ट में जज के सामने किया कबूल
विवादों में रहते हैं पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह और ज्योति सिंह जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला आरा फैमिली कोर्ट में चल रहा है।
