भोजपुरी

आम्रपाली और निरहुआ ने की धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, फैंस बोले- हर हर महादेव

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 22, 2023, 03:32 PM IST

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने बाबा बागेश्वर के साथ लंदन में की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री से मुलाकात की। तीनों कैमरा में साथ में हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

Amrapali dubey and Nirhua (credit pic: instagram)

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirhua) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amarpali Dubey) ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। फोटो में आम्रपाली और निरुहुआ साथ में नजर आ रहे हैं। तीनों ने हाथ जोड़कर कैमरा में पोज दिया है। निरुहुआ और आम्रपाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आम्रपाली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कितान ब्लेस्ड डे था। बाबा घीरेंद्र शास्त्री के दर्शन हुए वो भी लंदन में हैं।

आम्रपाली और निरहुआ को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश है। आम्रपाली और निरहुआ की फोटो पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हर हर महादेव। दूसरे यूजर ने लिखा, जय श्री राम। तीसरे यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।

आम्रपाली और निरहुआ मिले धीरेंद्र शास्त्री से

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। निरहुआ और आम्रपाली लंबे समय से एक- दूसरे के साथ है। आम्रपाली और निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री की ऑइकोनिक जोड़ी है। दोनों कलाकंद में साथ दिखाई दिए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article