अक्षरा सिंह ने वाराणसी जाकर किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन, वायरल हुईं पिक्स

Akshara Singh at Shri Kashi Vishwanath Temple: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया की दुनिया में बेहद एक्टिव रहती हैं। कुछ घंटों पहले अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन करने की पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को अक्षरा सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Akshara Singh At Shri Kashi Vishwanath Temple: भोजपुरी फिल्म की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने दम पर लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। अक्षरा सिंह का इंटरनेट पर आए दिन जलवा देखने को मिलता है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है जब अक्षरा सिंह अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर ना करती हों। इसी रूटीन को जारी रखते हुए अब अक्षरा सिंह ने एक साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पिक्स शेयर की है, जिन्हें देख फैन्स खुद को एक्ट्रेस की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

Akshara Singh

अक्षरा सिंह ने वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन किए। माथे पर तिलक और ट्रेडिशनल लुक में अक्षरा सिंह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'ब्रह्म मुहूर्त और महादेव।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो और बाबा कशी विश्वनाथ का आशिर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहे। हर हर महादेव।'

End of Feed