भोजपुरी

सड़क पर ई- रिक्शा चलाती दिखीं अक्षरा सिंह, यूजर्स बोले- महंगी गाड़ी कहां गई?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 5, 2023, 03:05 PM IST

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फनी वीडियो शेयर किया है। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

akshara singh (credit pic: instagram)

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया स्टार हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फनी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहनकर रिक्शा चल रहा हैं। लेकिन बाद में जो होता है उस देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ई रिक्शा में बैठकर कहती हैं कि चलो गोरखपुर भ्रमण करने के लिए। कोई बैठना चाहता है मेरा साथ वो भी बिना चाबी का। फिर एक्ट्रेस कहती हैं पीछे तो देखो। उनके टीम के दो लोग पीछे से धक्का लगाते हुए कहते हैं कि मैम थक गए हैं। चाबी नहीं है। अक्षरा आगे कहती हैं कि चलो ऐसे ही गोरखपुर चलते हैं।

अक्षरा ने शेयर किया फनी वीडियो

एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा- हमें लगा आप चला रही हैं। दूसरे यूजर ने कहा- सामने देखकर चलाओ। तीसरे यूजर ने कहा, हमें लेकर चलेंगी क्या। एक्ट्रेस अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ भी वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकारा हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस की सिर्फ भोजपुरी ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article