Akshara Singh MMS: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) मे एमएमएस वीडियो लीक मामले में चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर काफी दुख जताया है। अक्षरा सिंह ने कहा कि कुछ लोग उन्हें जिन्दा नहीं देखना चाहते हैं, इसी लिए बार-बार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। वायरल हो रहे एमएमएस वीडियो पर बात करते हुए अक्षरा सिंह से साफ कर दिया है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, लगभग बीते 5 सालों से उनके खिलाफ ऐसा साजिश रची जा रही है। इससे पहले भी उनका एक एमएमएस वीडियो लीक हो चुका है, जिसके एक्ट्रेस ने फेक करार दिया था। भोजपूरी एक्ट्रेस का मानना है कि एक गैंग लगातार उनके पीछे पड़ी हुई है। वह लोग चाहते हैं कि आक्षांशा दुबे की तरह वह भी आत्महत्या कर लें। MMS वीडियो लीक मामले में अक्षरा सिंह काफी परेशान नजर आ रही हैं।
दोबारा लीक हुआ एक्ट्रेस का MMS वीडियो
हाल ही में टेलीग्राम पर अक्षरा सिंह का एमएमएस वीडियो लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। इससे पहले भी बीते साल अक्टूबर के महीने में भी अक्षरा सिंह का एमएमएस लीक हुआ था, जिसके बाद एक्ट्रेस लाइव आई थीं और इसे झूठा करार दिया था। इस दौरान भोजपूर एक्ट्रेस काफी इमोशनल भी हो गईं थीं। अब एक बार फिल्म MMS वीडियो लीक होने पर अक्षरा सिंह का मानना है, 'कुछ लोग प्लानिंग कर रहे हैं कि मैं भी दूसरी आकांक्षा दुबे बन जाऊं और आत्महत्या कर लूं, ये लोग मुझे फांसी लगाने पर मजबूर कर रहे हैं। क्या इसके बाद ही इन लोगों को सुकून मिलेगा?'
एक्ट्रेस लेंगी लीगल एक्शन
इन सब से परेशान आकर अब अक्षरा सिंह ने इन लोगों के खिलाफ लीगन एक्शन लेने का प्लान बना लिया है। एक्ट्रेस का मानना है कि चंद पैसे कमाने के लिए ये लोग बार-बार ऐसी झूठी खबरें फैलाते हैं, इन सब से अब वह परेशान आ चुकी हैं।
