Akansha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) सुसाइड केस में पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। आकांक्ष ने 26 मार्च को अपने होटल के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
एक्ट्रेस ने वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में सोमेंद्र होटल में फांसी लगाई थी। अब होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आकांक्षा ब्लू कलर के जींस और ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस देर रात अपने किसी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। वो अपने दोस्त से होटल की लॉबी में बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं।
आकांक्षा दुबे के होटल का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस के मुताबिक इस शख्स का नाम संदीप है। ये वही आदमी है जो आकांक्षा को बर्थडे पार्टी के बाद छोड़ने आया था। इस आदमी ने आकांक्षा से करीब 17 मिनट बात की थी। एक्ट्रेस की मां का कहना है पुलिस ने संदीप को क्यों छोड़ दिया है। उन्हें पूछताछ करनी चाहिए थी। आकांक्षा अपनी मौत से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। लाइव के दौरान एक्ट्रेस फूट फूटकर रो रही थीं। एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री की चमकता सितारा था। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया था।
आकांक्षा ने पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल समेत कई स्टार्स के साथ काम किया था। महज 25 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे अपने करियर के पीक पर थी। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। आकांक्षा की मां मधु का कहना है कि पुलिस इस मामले की सही तरीके से जांच नहीं कर रही हैं। अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी समर सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
