Akshara Singh on Pawan Singh: अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और लगन से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। आज वो इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से विवादों में रहती हैं। एक समय अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का इंडस्ट्री के टॉप एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ अफेयर था। दोनों की जोड़ी सुपरहिट फिल्मों की गारंटी थी। अफेयर से ज्यादा पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ब्रेकअप भी सुर्खियों में रहा था। ब्रेकअप होने के काफी सालों बाद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अक्षरा सिंह को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। ज्योति सिंह ने बताया था कि अक्षरा सिंह प्रेग्नेंट थी और उन्होंने अबॉर्शन कराया था। इन आरोपों पर अब अक्षरा सिंह ने खुलकर बात की है।
अक्षरा सिंह ने इन आरोपों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मुझे पर तरह के सवाल बार-बार उठ रहे हैं। इन आरोपों पर मुझे अब चुप्पी तोड़नी ही पड़ेगी। अक्षरा सिंह ने कहा, 'जब ज्योति ने पवन सिंह के खिलाफ तलाक फाइल किया था तब उन्होंने मुझे कॉल कर इन बातों का खुलासा कोर्ट में करने के लिए कहा था। मैं ज्योति के दर्द को समझती हूं और उन्होंने क्या-क्या झेला है। उन्होंने मुझे मदद मांगी थी।' हालांकि इन बातों की रिकॉर्डिंग लीक की गई थी। 2018 के बाद अक्षरा सिंह ने इन आरोपों पर कभी रिएक्शन नहीं दिया।
अक्षरा सिंह ने ज्योति द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट होने और अबॉर्शन कराने के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इस तरह की बातें अक्षरा सिंह ने कभी भी ज्योति से नहीं की थी। अक्षरा सिंह ने आगे कहा, 'इस बारे में मेरे पिता से भी पूछा गया था। यह मेरे लिए बहुत शर्मनाक था। मेरा पिता चाहते थे कि मैं खुदखुशी कर लूं। इससे ज्यादा और क्या बुरा होगा।'
