Akshara Singh Video: खेतों में घास काटते समय अक्षरा ने पूछा ऐसा सवाल, यूजर्स बोले- ये क्या अमेरिका से है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 03:58 PM IST

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का खेत में घास काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि बिहार में जन्मी हैं और इसे नहीं पता की घास का क्या होता है।

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने वीडियो से फैंस को एंटरटेन करती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस अपने काम के साथ- साथ फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अक्षरा ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस खेत में घास काटते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

akshara

Akshara Singh Video (credit pic: instagram)

अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आज शूटिंग के दौरान कुछ नया सीखने को मिला जिसे कटनी कहती है। मुझे आप लोगों के बीच में रहना अच्छा लगता है। आप लोगों से मिलकर नई चीज सीखकर। एक्ट्रेस वीडियो में कटनी से घास काटना सीख रही हैं। वो पूछती हैं इसे कैसे चलाते हैं और इसका क्या होता है।

End of Feed