भोजपुरी

Rani Chatterjee Video: ब्लैक आउटफिट में रानी ने बिखेरा जलवा,एक्ट्रेस के डांस वीडियो ने उड़ाया गर्दा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 7, 2023, 08:27 PM IST

Rani Chatterjee Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस में अपना दिल तो आवरा पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

Image

Rani Chatterjee (credit pic: instagram)

Rani Chatterjee Video: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस है अपना दिल तो आवारा पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का क्यूट डांस वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मेरे फेवरेट सिंगर सनमपुरी ट्रेडिंग पर है। एक्ट्रेस ने अपने फेवरेट सिंगर के लिए ये डांस वीडियो बनाया है। एक्ट्रेस के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, आपका डांस बहुत अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा, आपका डांस दिलकश है। तीसरे यूजर ने लिखा, आप पर ये ड्रेस बहुत अच्छी लग रही हैं।

रानी चटर्जी ने शेयर किया धमाकेदार डांस

रानी के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस का गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगता है। एक्ट्रेस ने खेसारी लाल से लेकर पवन सिंह तक के साथ काम किया है। एक्ट्रेस कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article