Akanksha Dubey को नहीं मिल रहा था काम, यश कुमार बोले- 'पता है तुम भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत परेशान थीं...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 27, 2023, 03:41 PM IST

akanksha dubey had no Work in bhojpuri Cinema?: अब इसी बीच यश कुमार ने आकांक्षा दुबे के साथ उन वक्त को याद किया है जब एक्ट्रेस बुरे दौर से गुजर रही थीं। यश कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया कि आकांक्षा काम की वजह से काफी परेशान थीं।

akanksha dubey Was not getting Work in bhojpuri Cinema: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का अचानक हमारे बीच से चले जाना देशभर के लिए बड़ा सदमा है। महज 25 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे द्वारा सुसाइड जैसा घातक कदम उठाना कई सवाल खड़े कर रहा है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री सकते में आ गई है और हर कोई उनकी मौत की वजह को लेकर बातें कर रहा है। अब इसी बीच यश कुमार ने आकांक्षा दुबे के साथ उन वक्त को याद किया है जब एक्ट्रेस बुरे दौर से गुजर रही थीं। यश कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया कि आकांक्षा काम की वजह से काफी परेशान थीं। यहां तक एक बार खुद उन्होंने ये बात शेयर की है।

akanksha dubey

आकांक्षा दुबे भोजपुरी एल्बम इंडस्ट्री से काफी परेशान हो गई थीं। यश कुमार द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने बताया- 'अभी 2 महीने पहले ही तो तुम मुझसे मेरे फिल्म सेट पर मिलने आई थीं। मुझे बोली कि मुझे सर काम चाहिए मैं एल्बम इंडस्ट्री से काफी परेशान आ चुकी हूं और बहुत तकलीफ में हूं। तब बेटा मैंने तुमसे कहा था मैं ज्यादा तो नहीं लेकिन 3 से 4 फिल्मों में तुम्हें जरूर काम दूंगा। अब मैं 2 महीने बाद यह क्या देख रहा हूं तुम हमारे बीच में नहीं हो क्यों? ऐसी क्या तकलीफ हो जाती है यार..? पता है तुम बहुत परेशान थीं लेकिन इतना परेशान हो जाना कि खुद को खत्म कर लेना यह अच्छा नहीं है बेटा..। हम मंच पर आते हैं तो बोलते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री एक है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।' यहां देखें पूरा वीडियो-

End of Feed