भोजपुरी

मौत के बाद वायरल हुआ Akansha Dubey का आखिरी वीडियो, एक्ट्रेस को फूट- फूट कर रोते देख फैंस का दहला दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 26, 2023, 04:48 PM IST

Akansha Dubey Suicide case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) ने पंखे से लटकर आत्यहत्या कर ली हैं। एक्ट्रेस की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। मौत से पहले एक्ट्रेस लाइव आई थी। एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं।

Image

akansha dubey (credit pic: instagram)

Akansha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) के निधन से इंडस्ट्री सदमे में है। एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। आकांक्षा ने बनारस के होटल में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। इस खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रानी चैटर्जी से लेकर पवन सिंह ने शोक जताया है। आज ही आकांक्षा का सुपरस्टार पवन के साथ म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था।

दोनों को साथ में ये आरा कभी नहीं हारा में देखा गया था। फैंस एक्ट्रेस के निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस ने आकांक्षा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच कर रही है। आकांक्षा दुबे अपनी मौत से पहले इंस्टाग्राम पर कुछ देर के लिए लाइव आई थी। लाइव सेशन के दौरान एक्ट्रेस को रोते हुए देखा गया था।

वायरल हुआ आकांक्षा का आखिरी वीडियो

कुछ फैंस ने आकांक्षा के लाइव वीडियो का स्क्रीन शॉर्ट लिया था। एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल आकांक्षा अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वारणसी गई थी। वो पिछले 3 -4 दिन से वाराणसी में ही थी। एक्ट्रेस को जब सुबह बुलाया गया था तो होटल के कमरे में पंखे से उनकी लाश लटकी हुई थी।

आकांक्षा दुबे ने कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया था। एक्ट्रेस ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 नाम की फिल्मों में काम किया था।इसके अलावा तुम जवान हम लाइका, नाच के मालकिनी, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया जैसे हिट गानों में काम किया था। आकांक्षा बचपने से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती थी। आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही जनपद चौरी थाना की रहने वाली थीं। एक्ट्रेस महज 25 साल की थी। उनकी मौत से फैंस को गहरा झटका लगा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article