Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) की आत्यहत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। एक्ट्रेस की मौत के बाद कई फैंस इसे हत्या से भी जोड़ रहे थे, हालांकि इस पर अब वाराणसी पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। 26 मार्च को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को भोजपुरी सिंगर और अभिनेता समर सिंह और एक्ट्रेस के रिश्तेदार संजय सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। हालांकि अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि भोजपुरी एक्ट्रेस की आत्महत्या में किसी दूसरे व्यक्ति के छेड़छाड़ करने की कोई गुंजाइश नहीं है, जिससे उनकी आकांक्षा की हत्या की खबरों पर पूर्ण विराम लग गया है। वाराणसी पुलिस के इस बयान के बाद फैंस का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
समाचार एजेंसी ANI के एक ट्वीट के अनुसार, वाराणसी पुलिस ने खुलासा किया कि आकांक्षा दुबे की मौत आत्महत्या से हुई और इसमें कोई फाउल प्ले शामिल नहीं था। वाराणसी पुलिस के संतोष सिंह ने कहा, 'भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने एक होटल में आत्महत्या कर ली। वह मौत की रात एक पार्टी से आई थी। इंस्टाग्राम पर उसके कुछ वीडियो हैं जहां वह थी परेशान और रोते हुए नजर आ रही थीं। दरवाजा अंदर से बंद था, मौत में कोई फाउल प्ले नहीं हुआ है।'
सदमे में भोजपुरी इंडस्ट्री
आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर के बाद पूरी भोजपूरी इंडस्ट्री सदमे में है। कई भोजपुरी सितारे एक्ट्रेस की मौत की खबर पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह, जो भोजपुरी फिल्मों से जुड़े हैं और रिश्तेदार संजय सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
