Aamir Khan's on Bhojpuri: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म 'पीके' में काम किया था, जो अपने समय में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने एक एलियन का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग की खूब जबरदस्त रही थी। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी के मुताबिक फिल्म में आमिर खान द्वारा निभाए गए किरदार की एंट्री राजस्थान में होती तो वो चाहते थे कि अभिनेता राजस्थानी भाषा बोलें। ऐसे में आमिर खान ने बताया था कि वो भोजपुरी बोलना चाहते थे।
आमिर खान ने कहा था कि वो हमेशा से ही भोजपुरी ट्राई करना चाहते थे। उन्होंने यह भाषा सुनने में काफी दिलचस्प लगती है। आमिर खान की बात रखने के लिए फिल्म का प्लाट में थोड़े बदलाव किए गए। फिल्म में दिखाया गया था कि आमिर खान जिस लड़की हाथ पकड़ते हैं, जो बिहार से होती है। इसके बाद राजस्थानी भाषा की जगह आमिर खान को भोजपुरी बोलने का मौका मिला। फिल्म में आमिर खान के करैक्टर को लोगों ने काफी पसंद किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से कुछ महीनों के लिए ब्रेक ले लिया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। अब कई महीनों के बाद आमिर खान एक्टिंग की दुनिया एक बार फिर कमबैक करने को राजी हैं। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर बिजी चल रही है, जो 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। इस मूवी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म में आमिर खान को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।
