भोजपुरी

'बॉस लेडी' बन अक्षरा सिंह ने हिलाया इंटरनेट, फोटोज देख कायल हुए फैन्स

Akshara Singh's Latest Look: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई पिक्स शेयर की हैं। इन सभी फोटोज में अक्षरा सिंह को अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। सभी पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Image

Akshara Singh

Akshara Singh's Latest Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपने फैन्स के बीच लाइमलाइट में बने रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। कुछ देर पहले ही अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई स्टाइलिश पिक्स शेयर की हैं। अक्षरा सिंह की इन सभी पिक्स को देखने के बाद फैन्स ने अदाकारा की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। आइए अब अक्षरा सिंह के इस लेटेस्ट लुक पर डालते हैं एक नजर।

अक्षरा सिंह ने फोटोशूट कराते हुए बेबाक अंदाज में कई धांसू पोज दिए हैं। ऑरेंज कलर के ब्लेजर अक्षरा सिंह का हुस्न और भी निखरकर सामने आया है। इस ब्लेजर के साथ अक्षरा सिंह ने ब्लैक स्ट्रैपलेस टॉप भी कैरी किया है। एक यूजर ने अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप बेहद प्यारी लग रही हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'अक्षरा जी आपका फैशन सेंस कमाल का है।' अक्षरा सिंह हर फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने अक्षरा सिंह के इस लुक को 'बॉस लेडी' अवतार बताया है। न्यूड मेकअप के साथ आईलाइनर और मस्कारा ने अक्षरा सिंह की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

अक्षरा सिंह की ये सभी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो स्टेज पर से कुछ लोगों को खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही थी। बात यह थी कि एक इवेंट के दौरान जब अक्षरा सिंह परफॉर्म कर रही थी तो कुछ लोगों एक्ट्रेस की और गंदे-गंदे इशारे किए थे। बस उन लोगों की हरकत देख अक्षरा सिंह भड़क गई थीं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article