Barbie Box Office Day 1: हॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म बार्बी ने आज 21 जुलाई को बड़े परदे पर दस्तक दे दी है। फिल्म का पूरी दुनिया में जोरो-शोरों से प्रमोशन चल रहा है। फिल्म के लिए फैंस काफी समय से उत्सुक हैं और रिलीज होते ही फिल्म को देखने के लिए काफी भीड़ भी उमड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।
Barbie Box Office Day 1: मार्गोट रॉबी और रयान गोस्लिंग स्टारर फिल्म बार्बी आज 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने के लिए कई फैंस की भीड़ सिनेमाघर में उमड़ी हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी।
मार्गोट रॉबी (Margot Robbie) और रयान गोस्लिंग (Ryan Gosling) स्टारर फिल्म बार्बी को देखने के लिए काफी लोग गए हैं। फिल्म का को काफी कम स्क्रीन पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बार्बी के पहले दिन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म 7 करोड़ के आस पास कमाई कर सकती है। ग्रेटा गेरविग (Greta Gerwig) द्वारा निर्देशित, बार्बी में केट मैकिनॉन, सिमू लियू, इस्सा राय और विल फेरेल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी के बारे में बताए तो सपनों की दुनिया यानी बार्बी लैंड में रहने वाली बार्बी (Barbie) की है। एक दिन अचानक बार्बी को मौत का खयाल परेशान करता है तो उसे बार्बी लैंड से इंसानों की असली दुनिया में भेज दिया जाता है। इस सफर में बार्बी इंसानी दुनिया की कड़वी सचाई और दुख देखती है। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म 2 घंटे 2 मिनट की है। यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की सिलियन मर्फी स्टारर ओपेनहाइमर के साथ रिलीज किया गया है। अब देखना दिलस्चप होगा की दोनों फिल्में एक दूसरे को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे पाएंगी या नहीं।
