SRK की Pathaan को क्या पछाड़ पाएगी Adipurush? पहले दिन सिर्फ इंडिया में इतनी कमाई का है अनुमान

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 13, 2023, 03:48 PM IST

Adipurush First Day Collection Prediction: इस बीच, यह चर्चा भी हो रही है क्या आदिपुरुष पठान को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पछाड़ पाएगी। दरअसल, किंग खान की पठान ने अपने पहले दिन 100-110 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि एसएस राजामौली की आरआरआर और यश की केजीएफ-2, प्रभास की बाहुबली-2 और प्रभास की साहो 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई थीं।

Adipurush First Day Collection Prediction: साउथ के स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इस साल की बड़ी अगली रिलीज मानी जा रही है। 16 जून, 2023 को यह रुपहले पर्दे पर नजर आएगी, जिसके लिए काफी समय से फैंस खासा बेताब हैं। तगड़ बज के बीच अभी से फिल्म के पहले दिन की कमाई को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

adipurush movie first day collection

Adipurush First Day Collection Prediction: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

चूंकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म करेगी, इस लिहाज से यह कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है। यही वजह है कि फैंस इसकी पहले दिन की कमाई की तुलना बंपर ओपनिंग करने वाली पठान और आरआरआर जैसी फिल्मों के साथ करने लगे हैं।

End of Feed