अवध ओझा, लड़ पाएंगे चुनाव या नहीं? आज होगा फैसला, टिकट तो मिला लेकिन वोटर लिस्ट से नाम है गायब

अवध ओझा हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस सीट से आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक हैं। अब मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से उतारा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटपड़गंज से आप ने अवध ओझा को दिया है टिकट
  • मनीष सिसोदिया पिछली बार यहां से जीते थे
  • अवध ओझा कुछ दिनों पहले ही आप में शामिल हुए थे

सिविल सर्विस की कोचिंग देकर चर्चित हुए अवध ओझा की पहली सियासी लड़ाई ही अंधकार में दिख रही है। अवध ओझा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से ठीक कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया था। खुद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा को पार्टी में शामिल कराया था, इतना ही नहीं जिस सीट से मनीष सिसोदिया जीतते रहे थे, वो पटपड़गंज सीट अवध ओझा को दे दी गई। लेकिन नामांकन की तैयारी किए बैठे अवध ओझा के साथ अब खेला होते दिख रहा है।

End of Feed