क्यों नाराज हैं अखिलेश यादव? जानें कांग्रेस और सपा के बीच मनमुटाव की इनसाइड स्टोरी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 10:21 AM IST

Congress Vs Samajwadi Party: अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अखिलेश के चक्कर में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच तकरार फिर सामने आ सकती है। आखिर लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया में बवाल क्यों मचा हुआ है? आपको इसके साइड इफेक्ट्स और इनसाइड स्टोरी समझाते हैं।

Election News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) दलों के बीच आपसी कलह का दौर तेज होता जा रहा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, सपा, आप, टीएमसी के बीच तनातनी का माहौल है। सपा बनाम कांग्रेस और कांग्रेस बनाम आम आदमी पार्टी की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। आपको अखिलेश यादव की नाराजगी की इनसाइड स्टोरी समझाते हैं।

Congress vs Samajwadi Party

विपक्षी गठबंधन में क्यों मचा हुआ है बवाल?

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच तकरार!

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लेकर जो गफलत हुई है, उसके बाद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच तकरार फिर सामने आ‌ सकती है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव और यूपी इकाई की दिग्विजय सिंह के माध्यम से ये चर्चा हुई थी कि 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाने हैं। अखिलेश चाहते थे कि 6 सीटों पर कांग्रेस अपने सिंबल पर उम्मीदवार ना उतारे, चाहें तो कांग्रेस के ही नेता उन सीटों पर सपा के सिंबल से चुनाव लड़ लें।

End of Feed