Meerut Election: अरुण गोविल का क्या होगा? जानें कितनी दिलचस्प रही मेरठ की लड़ाई, क्या रहा सबसे बड़ा मुद्दा

Meerut Chunav: मेरठ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल का क्या होगा? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि यहां की लड़ाई काफी कसी हुई है। लगातार तीन बार इस सीट से जीत हासिल कर रहे राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर गोविल को मैदान में उतारा गया था। पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभा का आगाज यहीं से किया था। आपको बतातें है यहां क्या मुद्दा रहा।

Meerut Lok Sabha Chunav: भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का बड़ा मुद्दा उतना नहीं भुलाया, लेकिन मेरठ सीट से टीवी सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया तो सियासत गरमा गई। हालांकि गोविल की राह इतनी आसान नहीं रही, क्योंकि विपक्षी पार्टियों ने उन पर कई सवाल खड़े किए। मेरठ से उनके नाते को लेकर कटाक्ष किए गए। आपको बताते हैं कि इस बार इस सीट का क्या समीकरण है।

Meerut Arun Govil

सुनीता वर्मा vs अरुण गोविल।

राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटने से कितना पड़ेगा असर?

भाजपा ने इस सीट से लगातार तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया और अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को ये आस थी कि अग्रवाल का टिकट कटने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिसका फायदा उठाने की भरपूर कोशिश हुई। शायद ये वजह रही कि सपा और बसपा ने इस सीट पर तमाम प्रयोग किया।

End of Feed