बंगाल में चरम पर घमासान, चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, मोदी-शाह-ममता की कहां-कहां रैलियां?

Bengal Elections 2026: दो दिन बाद 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होने जा रहा है। इस चरण से तय होगा कि अगले पांच वर्षों तक राज्य की सरकार कौन संभालेगा।

West Bengal Polls: बंगाल में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है और सियासी घमासान चरम पर है। दूसरे और आखिर दौर का मतदान 29 अप्रैल को होना है। पहले दौर में बंपर 92 फीसदी वोटिंग हुई थी जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आखिरी दौर के लिए रैलियों और रोड-शो का दौर तेज हो गया। राज्यभर में स्टार प्रचारकों की रैलियां हो रही हैं। इनमें पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी जैसी हस्तियां शामिल हैं।

29 अप्रैल को आखिरी दौर का मतदान

महज दो दिन बाद 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होने जा रहा है। इस चरण से तय होगा कि अगले पांच वर्षों तक राज्य की सरकार कौन संभालेगा। मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं।

End of Feed