पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में TMC ने 200+ सीटों का दावा किया, पार्टी नेता बोले- एग्जिट पोल कभी असलियत नहीं दिखाते

TMC 200 seats claim: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नेता और पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदेश सचिव वी. शिवदासन दासु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में आ रही है।

West Bengal Assembly Elections 2026: वी. शिवदासन दासु, जो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नेता और पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदेश सचिव हैं, उन्होंने उन कुछ एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज कर दिया है जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त दिखाई गई है। उनका दावा है कि ये एग्जिट पोल ऐतिहासिक रूप से राज्य में पार्टी के वास्तविक प्रदर्शन को सही ढंग से दिखाने में विफल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में TMC ने 200+ सीटों का दावा किया, पार्टी नेता बोले- एग्जिट पोल कभी असलियत नहीं दिखाते

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में TMC ने 200+ सीटों का दावा किया, पार्टी नेता बोले- एग्जिट पोल कभी असलियत नहीं दिखाते

2021 में गलत साबित हुए एग्जिट पोल

ANI से बात करते हुए दासु ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के हिसाब-किताब कभी भी जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। और जहां तक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को लेकर अब तक दिखाए गए एग्जिट पोल की बात है... 2021 में, ABP न्यूज ने TMC के लिए 152 सीटें दिखाई थीं, चाणक्य ने 169, TV9 ने 142, और इंडिया टुडे ने 130, 2021 में कई अन्य चैनलों ने भी तृणमूल कांग्रेस को बहुमत नहीं दिखाया था।'

End of Feed