West Bengal : बंगाल के नंदीग्राम के ताकापुरा में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर बम विस्फोट हुआ है। इस बम विस्फोट में तीन लोग घायल हो गये है। घायलों की पहचान गोकुल बेरा, शुवाशिस गायेन और तपन धाली के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, नंदीग्राम 2 ब्लॉक के ताकापुरा इलाके में गोकुल बेरा के एक छोटे से मिट्टी के घर में 15-20 लोग बम लगा रहे थे। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे।
नंदीग्राम में BJP कार्यकर्ता के घर में बम विस्फोट
हालांकि, तीन घायल लोगों को इलाके से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। तृणमूल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग इलाके में अशांति पैदा करने के लिए बम बना रहे थे। आरोप से इनकार करते हुए बीजेपी का दावा है कि तृणमूल के लोग जबरन बम जमा कर और बीजेपी के घर में विस्फोट कर बीजेपी का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
