मेरा देश मेरे साथ खड़ा है- बृजभूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट का सीधा हमला, प्रचार के दौरान दिखा आक्रमक अंदाज

Vinesh Phogat Vs Brij Bhushan Sharan Singh: हरियाणा के जुलाना से चुनाव लड़ रही पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह के उन आरोपों पर पलटवार किया है, जिसमें भाजपा नेता ने दावा किया था कि उनके खिलाफ कांग्रेस ने विनेश फोगाट के साथ मिलकर साजिश रची थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के जुलाना सीट से चुनाव लड़ रही है विनेश फोगाट
  • विनेश फोगाट ने रविवार को किया चुनाव प्रचार की शुरुआत
  • विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह को घेरा

Vinesh Phogat Vs Brij Bhushan Sharan Singh: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरुआत में ही विनेश फोगाट ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर सीधा हमला बोला है। विनेश फोगाट ने बृजभूषण देश नहीं हैं। मेरा देश मेरे साथ खड़ा है। पहलवान और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए रविवार को कहा कि उन्हें लोगों के आशीर्वाद से हर लड़ाई जीतने की उम्मीद है। फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है।

End of Feed