Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में VIP 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुआ फैसला

VIP in Bihar Assembly Elections: पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने यह भी याद कराया कि हम लोगों ने पहले से ही नारा दिया है कि इस चुनाव में चार नहीं, 40 विधायक बनाना है। उन्होंने कहा कि जब 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तब 40 से 50 सीटों पर चुनाव जीतकर जरूर आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

VIP in Bihar Assembly Elections: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की मंगलवार को दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कई अन्य प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

VIP in Bihar Assembly Elections

पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी

बैठक के बाद पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निर्णयों के विषय में बताते हुए कहा, 'पार्टी अपनी पहचान बना चुकी है। पार्टी के साथ आठ से दस प्रतिशत वोट हैं। बिहार में वीआईपी 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। इन सीटों पर हम परिणाम प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी। शेष सीट हम सहयोगियों के लिए छोड़ेंगे।'

End of Feed