Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live Streaming, results.eci.gov.in: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब मंगलवार यानी कि आठ अक्टूबर को दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह पांच बजे से ही मतगणना अधिकारी काउंटिंग सेंटर पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। वोटों की गिनती शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे, जिसमें पता चलेगा कि दोनों जगहों पर किसकी सरकार बनेगी।
Chunav Result 2024 Watch Online: घर बैठे देखें चुनाव परिणाम
बता दें कि दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद अब वोटों की गिनती की जाएगी। इसे आप घर बैठे देख सकते हैं। चुनाव परिणाम को देखने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। चुनाव परिणाम देखने के लिए आप सीधे चुनाव आयोग के वेबसाइट खोलकर देख सकते हैं। इसके बावजूद भी कई विकल्प हैं।Chunav Result 2024 ECI Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं नतीजे
इन विकल्पों के जरिए आप घर बैठे चुनाव परिणाम देख सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम कहां और कैसे देख सकते हैं। बता दें कि टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पेज पर हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणा देखा जा सकता है।
Chunav Result 2024: एक क्लिक में जानें ताजा अपडेट
लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
ट्विटर: https://twitter.com/TNNavbharat
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। तीन चरण के तहत 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान हुए थे। वहीं, हरियाणा में एक ही चरण में पांच अक्टूबर को चुनाव संपन्न हुए थे। जम्मू-कश्मीर पर सबसकी निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुए हैं।
