Jammu Kashmir Results 2024 Live Streaming, ECI Chunav Parinam results.gov.in Updates: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कल यानि कि मंगलवार को परिणाम आएगा। 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे के बाद से जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू होगा और कुछ समय बाद ही रूझान आने लगेंगे। शाम होते-होते सभी सीटों का रिजल्ट आ जाएगा। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट कहां देखें
Jammu Kashmir Chunav Result 2024 Where to Watch: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव रिजल्ट कहां देखें
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आप चुनाव आयोग (Election Commission of India) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां हार जीत को लेकर आधिकारिक जानकारी समय-समय पर अपडेट होती रहेगी। इसके लिए आप https://results.eci.gov.in/ या फिर https://eci.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।
Jammu Kashmir Chunav Result 2024 Watch on ECI: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कैसे देखें चुनाव का रिजल्ट
- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर जाएं
- वेबसाइट पर हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधान सभा चुनाव परिणाम पर क्लिक करें।
- अपना राज्य चुनें और निर्वाचन क्षेत्रवार परिणाम देखने के लिए उपलब्ध विकल्पों को चुनें
- निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम देखें और आगे-पीछे चल रहे उम्मीदवारों की स्थिति, क्षेत्रवार विजेताओं की स्थिति आपको विंडो पर दिख जाएगी
Jammu Kashmir Chunav Result 2024: क्या है मतगणना की प्रक्रिया
चुनाव आयोग के मुताबिक, मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की गणना होगी जिसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। पोस्टल बैलेट में भी दो श्रेणियों से मतगणना होगी। पहले सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और ऑफिसर्स के मतों की गिनती होगी। इसके बाद चुनाव ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के पोस्टल बैलट काउंट होंगे।
