UP Nikay Chunav BJP Candidate List 2023: बीजेपी ने मेयर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, सपा से आई अर्चना वर्मा को मिला टिकट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2023, 11:16 PM IST

UP Nikay Chunav BJP Candidate List 2023: स्थानीय निकाय चुनाव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रहे सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी सहित राजनीतिक दलों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

UP Nikay Chunav BJP Candidate List 2023: यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए बीजेपी बाकी बचे हुए मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी के मेयर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में अर्चना वर्मा को भी जगह मिली है, जो रविवार को ही सपा से बीजेपी में आई हैं। सपा ने उन्हें शाहजहांपुर से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव से पहले ही वो बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी ने भी उन्हें शाहजहांपुर से ही टिकट दे दिया।

up bjp mayor candidate list

यूपी निकाय चुनाव के बीजेपी ने मेयर उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

और किसे-किसे टिकट

बीजेपी ने अयोध्या से श्री गिरिशपती त्रिपाठी को टिकट दिया है। वहीं कानपुर से श्रीमति प्रमिला पाण्डेय को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। मेरठ से हरीकांत अहलूवालिया, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल, बरेली से उमेश गौतम, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को बीजेपी ने टिकट दिया है।

End of Feed