UP Nikay Chunav: सहारनपुर में प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने लिखी जीत की पटकथा, दलित- मुस्लिम वोट पाकर BJP ने रचा इतिहास

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 15, 2023, 01:34 PM IST

UP Nagar Nikay Election 2023, Saharanpur Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में एतिहासिक प्रदर्शन किया है और 17 के सभी 17 नगर निगमों में कमल खिला दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में भाजपा ने इस बार इतिहास रचा है। पार्टी को मुस्लिम वोट मिला है जोकि अपने आप में चौंकाने वाला है।

UP Nagar Nikay Election 2023, Saharanpur Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में एतिहासिक प्रदर्शन किया है और 17 के सभी 17 नगर निगमों में कमल खिला दिया है। नगर पालिकाओं और पंचायतों में भी भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की है। भाजपा को नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। अपने पहले कार्यकाल से ही अपराधियों, माफिया एवं भ्रष्टाचारियों के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता रही है। यह जीत उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में भाजपा ने इस बार इतिहास रचा है। पार्टी को मुस्लिम वोट मिला है जोकि अपने आप में चौंकाने वाला है।

UP Nagar Nikay Election 2023, Sharanpur Nagar Nigam

UP Nagar Nikay Election 2023, Sharanpur Nagar Nigam

सहारनपुर नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार को विजयश्री हासिल हुई है। अजय कुमार ने पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद को 8031 मतों से पराजित किया है। इस चुनाव की बागडोर इमरान मसूद के ही हाथ में थी। इमरान मसूद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों का सबसे ताकतवार नेता माना जाता है। बावजूद उसके बीजेपी ने मुस्लिम और दलित वोट अपने खाते में कर लिया। इस रणनीति और सहारनपुर जिले में हुई भाजपा की जीत का श्रेय प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन को भी जाता है क्योंकि वह इस जिले के प्रभारी हैं और उन्होंने कमल खिलाने के लिए चक्रव्यूह की ऐसी रचना की कि विरोधी मात खा गए। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन इस परिवर्तन का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा मॉडल को दे रहे है जिसमे बेहतर कानून व्यवस्था के चलते सभी वर्ग का समर्थन इस चुनाव में भाजपा को मिला है। भाजपा की ओर बढ़ा यह रुझान लोकसभा चुनाव में बड़ा गुल खिला सकता है।

End of Feed