UP By-Election Result 2022, Rampur, Khatauli, Mainpuri UP Chunav Result 2022:विधानसभा चुनाव परिणाम के साथ -साथ गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे। जहां एक तरफ डिंपल यादव (Dimple Yadav) के पास मुलायम (Mulayam Singh Yadav) के गढ़ को बचाने की चुनौती है, तो वहीं रामपुर में आजम (Azam Khan) के गढ़ में बीजेपी (BJP) पहले ही लोकसभा उपचुनाव में सेंध लगा चुकी है और आजम के सामने विधानसभा की सीट बचाने की चुनौती है। खतौली सीट (Khatauli) बीजेपी के लिए नाक का सवाल बनी हुई है। जहां भाजपा, सपा (Samajwadi Party) से रामपुर सीट छीनने की कोशिश कर रही है वहीं सपा-रालोद गठबंधन खतौली में बीजेपी को कड़ी चुनौती पेश कर रहा है। गुरुवार को यह साफ हो जाएगा कि बाजी किसके हाथ लगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
