महाराष्ट्र चुनाव: जीत के लिए ज़रूरी है इन 31 सीट पर जीत दर्ज करना, महायुति और एमवीए में कड़ी चुनौती

महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 है।लेकिन इस मैजिक नंबर को हासिल करने के लिए महायुति और एमवीए को खासकर 31 सीटों पर अपना दम दिखाना होगा, जहां पिछले चुनाव में जीत-हार का अंतर महज़ 5 हजार से कम था।

महाराष्ट्र में क्या एक बार फिर कमल खिलेगा ? या फिर उद्धव ठाकरे सरकार गिराने का बदला लेने में कामयाब होंगे? यह सवाल राजनीतिक गलियारों में घूम रहा है। ऐसे में दोनों ही गठबंधन एक दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश कर रहे है। लेकिन मुकाबला किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं है। महायुति की अगुवाई करने वाली बीजेपी हरियाणा चुनाव में जीत के बाद उत्साहित है। महा विकास अघाड़ी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बदौलत सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रहा है।

Maharashtra Election

महाराष्ट्र चुनाव

लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ने महाराष्ट्र में 31 सीटें जीती थी। वोट के आंकड़े को देखें तो महा विकास अघाड़ी को 158 विधानसभा में बढ़त मिली थी। दूसरी ओर महायुति को लोकसभा में 17 सीटों से संतोष करना पड़ा था। यह गठबंधन 125 विधानसभा में आगे रहा था। जाहिर सी बात है दोनों गठबंधनों की बढ़त में 33 विधानसभा सीटों का फर्क था। सत्ता की चाबी इसी आंकड़े में छिपी है।

End of Feed