Bihar Election Yatra: छपरा पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', CM योगी की रैली पर हुई गरमागर्म बहस

चर्चा में भाग लेते हुए धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक राज्य के मुख्यमंत्री तो हैं ही पीएम मोदी के बाद देश में उनका कद सबसे बड़ा है। सीएम योगी के आने से माहौल बदलेगा। उनकी मांग दक्षिण भारत में भी बहुत है। हालांकि लोगों का मानना है कि यूपी के सीएम के यहां आने से बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां की समस्याएं कुछ दूसरी तरह की हैं।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव में सियासी पारा काफी गर्म हो चुका है। टिकट नहीं मिलने पर नेता बागी हो गए हैं। नौबत मारपीट तक आ गई है। इन सबके बीच प्रचार अभियान में जुटे नेता अपने विरोधियों पर जुबानी हमले तेज कर चुके हैं। बिहार चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो चुकी है। गुरुवार को दानापुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम बुर्के का है। बिहार में मची इस सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की इलेक्शन यात्रा छपरा पहुंची। सारण एवं छपरा की यह धरती लोकनायक जयप्रकाश नारायण की है। यह इलाका कभी राजद का गढ़ था। चुनाव की इस घड़ी में छपरा में क्या चुनावी माहौल और लोग इस चुनाव के बारे में क्या सोच रहे हैं, लोगों के इस मिजाज को टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर राकेश पांडे ने पकड़ा।

yatra

बिहार चुनाव में लोगों का मिजाज भांप रही टाइम्स नाउ नवभारत की टीम।

चुनावी कार्यक्रम में भाजपा के नेता एवं प्रवक्ता धर्मेंद्र चौहान, कांगेस के नेता एवं प्रवक्ता-राहुल यादव, राजद के नेता एवं प्रवक्ता-प्रो. दिनेश पाल, जदयू के नेता प्रवक्ता इंजीनियर प्रभास और निर्दलीय उम्मीदवार राखी गुप्ता शामिल हुईं।

End of Feed