NCP में विभाजन के पीछे जो लोग हैं, उन्हें हराया जाना चाहिए- शरद पवार की महाराष्ट्र में अपील, धनंजय मुंडे को याद दिलाई पुरानी बात

शरद पवार ने एनसीपी तोड़ने वालों को हराने की अपील करते हुए जनता से अपनी पार्टी के लिए वोट मांगा है। शरद पवार इस दौरान धनंजय मुंडे को भी घेरते नजर आए।

महाराष्ट्र चुनाव के दौरान अजित पवार के सामने जो सबसे बड़ी चुनौती है, उसका नाम है शरद पवार। जिस शख्स की बनाई पार्टी को अजित पवार तोड़कर, अपना कर चुके हैं, वो नई पार्टी और नए चिन्ह के साथ मैदान में है और उन लोगों को हराने की अपील कर रहा है, जिसने उनकी पार्टी को तोड़ा था। शरद पवार ने एक सभा के दौरान लोगों से अपील की कि जिन लोगों ने एनसीपी को तोड़ा, उन्हें हराया जाना चाहिए।

sharad pawar ncp (2)

शरद पवार ने पार्टी तोड़ने वाले को हराने के लिए कहा (फोटो- @PawarSpeaks)

End of Feed