थलापति विजय: तमिल पॉलिटिक्स का नया 'धुरंधर', सुपरस्टार की आंधी में कैसे उड़े स्टालिन

Thalapati Vijay: राजनीति में थलापति विजय की एंट्री महज दो साल पहले हुई थी। बावजूद इसके चुनाव में जो जीत TVK ने हासिल की वह बताती है कि तमिलनाडु की राजनीति के सबसे बड़े 'धुरंधर' निकले विजय।

Tamilnadu Assembly Election result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के जो रुझान आए हैं उसमें थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कझगम (TVK) सरकार बनाती नजर आ रही है। रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी 101 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सत्ताधारी डीएमके तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। वह 47 सीटों पर सिमटती दिख रही है। एआईएडीएमके दूसरे नंबर की पार्टी है। तमिलगा वेट्टी कझगम (TVK) की जीत राज्य की राजनीति में में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। पिछले कई दशक से तमिलनाडु की सत्ता या तो डीएमके या फिर एआईएडीएमके के हाथ में रहती थी।

Vijay TN Election Result

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे आगे निकले विजय

राजनीति में थलापति विजय की एंट्री महज दो साल पहले हुई थी। बावजूद इसके चुनाव में जिस तरह की जीत उनकी पार्टी ने हासिल की वह बताती है कि तमिलनाडु की राजनीति को एक नया धुरंधर मिल चुका है। लेकिन ये करिश्मा हुआ कैसे?

End of Feed