Telangana Chunav: BJP ने विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर गोशामहल सीट से फिर जताया भरोसा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 30, 2023, 05:06 PM IST

T Raja Singh Goshamahal Election 2023 Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हैदराबाद में गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से टी राजा सिंह को फिर से उतारा है, गौर हो कि वो यहीं से विधायक भी हैं।

Telangana T Raja Singh Goshamahal Election 2023 Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर यूं तो सभी की निगाहें टिकीं है लेकिन हैदराबाद की गोशानहल विधानसभा सीट बेहद खास है क्योंकि यहां बीजेपी के फायर ब्रांड और हिंदुत्व वादी नेता टी राजा सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

गौर हो कि टी राजा सिंह गोशानहल विधानसभा सीट से विधायक भी हैं, उन्हें दोबारा इसी सीट से बीजेपी का टिकट मिला है, टी राजा सिंह को बीजेपी ने पिछले साल निलंबित कर दिया था लेकिन इस साल 22 अक्टूबर को बीजेपी ने उनका निलंबन वापस ले लिया और पार्टी का टिकट दे दिया।

End of Feed