Telangana Election: गजवेल में केसीआर को मजबूत चुनौती देंगे राजेंद्र एटाला, जानिए सियासी सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 03:02 PM IST

Telangana Rajender Eatala Huzurabad and Gajwel Assembly Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: गजवेल सीट पर भले ही केसीआर को मजबूत प्रत्याशी माना जाता हो, लेकिन भाजपा नेता राजेंद्र एटाला के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला कांटे का हो गया है। शायद यही कारण है कि केसीआर ने गजवेल के अलावा कामारेड्डी से भी पर्चा दाखिल किया है।

Telangana Rajender Eatala Huzurabad and Gajwel Assembly Election 2023 Profile: तेलंगाना में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस बार केसीआर की परंपरागात सीट गजवेल पर सबकी नजर होगी। भले ही केसीआर को मजबूत प्रत्याशी माना जाता हो, लेकिन भाजपा नेता राजेंद्र एटाला के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला कांटे का हो गया है। शायद यही कारण है कि केसीआर ने गजवेल के अलावा कामारेड्डी से भी पर्चा दाखिल किया है।

Rajender Eatala

राजेंद्र एटाला

हालांकि, दिग्गज नेता और भाजपा विधायक राजेंद्र एटाला भी यह बात जानते हैं। इसलिए वे गजवेल के अलावा हुजुराबाद सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में गजवेल के साथ-साथ हुजुराबाद विधानसभा सीट पर मुकाबला देखने वाला होगा।

End of Feed