Telangana Election: दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा खतरनाक हैं तेलंगाना कांग्रेस चीफ, केटीआर ने बोला बड़ा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2023, 04:02 PM IST

Telangana Election: केटीआर ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा खतरनाक हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपनी ही पार्टी के अंदर बड़े पैमाने पर भ्रष्ट आचरण में शामिल हैं।

Telangana Election: विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद विपक्षी नेताओं के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव (केटीआर) ने राज्य कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी पर बड़ा हमला बोला है। केटीआर ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी ज्यादा खतरनाक हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपनी ही पार्टी के अंदर बड़े पैमाने पर भ्रष्ट आचरण में शामिल हैं।

KT Rama Rao

केटी रामाराव

केटीआर ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि तेलंगाना में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, लेकिन उनके पीसीसी प्रमुख दाऊद इब्राहिम और चार्ल्स शोभराज से भी ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी मासूम हैं, इसलिए उन्हें यह नहीं पता है।

End of Feed