तेलंगाना: रेवंत रेड्डी 4 दिसंबर को ले सकते हैं CM पद की शपथ, राहुल-सोनिया के लिए हो रही ये खास तैयारी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2023, 09:27 PM IST

Telangana Assembly Election Results 2023: यह पहली बार होगा जब तेलंगाना में देश की सबसे पुरानी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। खबर आ रही है कि रेवंत रेड्डी 4 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं।

Telangana Assembly Election Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इतिहास रचते हुए पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि रेवंत रेड्डी 4 दिसंबर को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। रेवंत रेड्डी राज्य में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह राहुल गांधी के खास माने जाते हैं। यह पहली बार होगा जब तेलंगाना में देश की सबसे पुरानी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस ने तीसरी बार सीएम बनने के केसीआर के सपने को तोड़ दिया है।

revanth reddy

रेवंत रेड्डी लेने जा रहे सीएम पद की शपथ (फेसबुक)

कांग्रेस के नायक बनकर उभरे रेवंत रेड्डी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में रेवंत रेड्डी कांग्रेस पार्टी के नायक के तौर पर उभरे हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी से ही सांसद हैं। 54 साल के रेवंत रेड्डी अब सांसद से सीधे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। खबर आ रही है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सारी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

End of Feed