Telangana Vidhan Sabha Chunav 2023 Date: तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को काउंटिंग; जानें पूरा शेड्यूल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 02:23 PM IST

Telangana Assembly Election 2023 Date, Schedule (तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख): तेलंगाना में विधानसभा चुनाव और नतीजों की तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इस राज्य में 30 नवंबर को चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। आपको चुनाव से जुड़ा पूरा शेड्यूल बताते हैं।

Telangana Assembly Election 2023 Date, Schedule: तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तीन नवंबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 10 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। तेलंगाना में नामांकन पत्रों की छानबीन 13 नवंबर को की जाएगी तथा 15 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

Telangana Assembly Election 2023 Date And Full Schedule.

तेलंगाना में कब होगी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग?

तेलंगाना चुनाव 2023 से जुड़ा हर अपडेट

गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख (Date of Issue of Gazette Notification)

End of Feed