Bihar Exit Poll: '14 नवंबर को तेजस्वी यादव प्रवासी बिहारी बन जाएंगे...' बोले जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार

नीरज कुमार ने आईएएनएस-मैट्रिज एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने अपना मन स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि लालटेन की लौ फीकी पड़ गई है। जनता को सीएम नीतीश कुमार और एनडीए के सुशासन पर भरोसा है।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम आने के बाद तेजस्‍वी यादव प्रवासी बिहारी बन जाएंगे। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने दूसरे चरण के मतदान को लेकर कहा कि दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अब विपक्षी नेता बचकाने दावे करने लगे हैं— जैसे स्ट्रॉन्गरूम या ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाना। ये तो बस उनके आरोपों की शुरुआत है। सच तो यह है कि चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी यादव प्रवासी बिहारी बन जाएंगे।

JDU

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार

End of Feed