चुनाव से पहले BJP-TDP फिर आएंगे साथ! गठबंधन की अटकलें तेज, नायडू ने की शाह से मुलाकात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 8, 2024, 06:21 AM IST

टीडीपी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा थी लेकिन 2018 में नायडू के राज्य के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह इससे बाहर हो गई थी।

TDP-BJP Alliance Talk: आम चुनाव 2024 से पहले तेलुगु देशम पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन का संभावना तेज हो गई है। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने फिर मुलाकात की है। टीडीपी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आंध्र प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी और टीडीपी के बीच गठबंधन की संभावना पर चर्चा की। टीडीपी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा थी लेकिन 2018 में नायडू के राज्य के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह इससे बाहर हो गई थी।

TDP-BJP

बीजेपी-टीडीपी में होगा गठबंधन!

गठबंधन की संभावनाएं प्रबल

सूत्रों ने कहा कि दोनों पार्टियां हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं लेकिन बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वे आपसी सहमति से सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर पहुंचते हैं या नहीं। दोनों नेताओं के बीच हालांकि हालिया महीनों में हुई दूसरी बैठक के बाद गठबंधन की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। टीडीपी के नेताओं ने कहा कि गठबंधन बनाने में अब और देरी फायदेमंद नहीं होगी क्योंकि चुनाव करीब आ रहे हैं और कोई भी अस्पष्टता पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को भ्रमित कर सकती है।

End of Feed