'तस्वीरें लें और लोकेशन के साथ शेयर करें', AAP की 'असलियत' दिखाने के लिए PM मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Delhi Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की 'असलियत' दिखाने के लिए नाले, कूड़े के ढेर और बुनियादी सुविधाओं के अभाव वाली जगहों की तस्वीर लेकर उसे लोकेशन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करने का कार्य सौंपा।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बूथ हो या निर्वाचन क्षेत्र पार्टी हर जगह अपनी स्थिति मजबूत करने पर जुटी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की 'असलियत' दिखाने के लिए नाले, कूड़े के ढेर और बुनियादी सुविधाओं के अभाव वाली जगहों की तस्वीर लेकर उसे लोकेशन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करने का कार्य सौंपा।

PM Delhi

दिल्ली में पांच फरवरी को होगा मतदान।

वीडियो बनाकर शेयर करें-पीएम

पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा, 'भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के पास आम आदमी पार्टी को एक्सपोज करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। आप अपने बूथ की हर गली की तस्वीर लें, जहां भी गंदा पानी बह रहा हो उसका वीडियो बनाएं, दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर भी हैं..इन तस्वीरों को लोकेशन के साथ लोगों के साथ शेयर करें। हमें यह याद रखना है कि हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाना है।'

End of Feed