सुनील सोलंकी के विवादित बयान ने गुजरात से लेकर बंगाल तक बढ़ाई सियासी गर्मी, TMC सांसद यूसुफ पठान को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Gujarat: वडोदरा शहर के पूर्व मेयर और शहर भाजपा के पूर्व महासचिव सुनील सोलंकी ने चुनाव के परिणाम के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक विवादित पोस्ट कर के यूसुफ पठान पर जमकर निशाना साधा है।

Gujarat: गुजरात के वडोदरा शहर के पूर्व मेयर और शहर भाजपा के पूर्व महासचिव सुनील सोलंकी ने चुनाव के परिणाम के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक विवादित पोस्ट कर हाल ही में बंगाल से टीएमसी से नवनिर्वाचित सांसद बने यूसुफ पठान पर निशाना साधा। सुनील सोलंकी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वडोदरा के निवासी ध्यान रखे, रोहिंगिया मुस्लिम के घुसपैठों की हमदर्द ममता की पार्टी (TMC) का एक खिलाड़ी हमारे ही शहर के तंदलजा से है।

Sunil Solanki-Yusuf Pathan

सुनील सोलंकी के विवादित बयान से एक बार फिर चढ़ा सियासी पारा

सुनील सोलंकी की पोस्ट के बाद राजनैतिक हड़कंप मचा हुआ है, आपको बता दें कि सुनील सोलंकी को भाजपा ने सूरत लोकसभा सीट का प्रभारी तक बनाया था और गुजरात में भाजपा भले ही हैट्रिक न लगा पाई हो लेकिन भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में मतदान के पहले ही अपना खाता खोला था सूरत से और बीजेपी के मुकेश दलाल सूरत से निर्विरोध चुनाव तक जीते थे।

End of Feed