महिला आरक्षण का हवाला देकर तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कम करने की कोशिश कर रहा है केंद्र: स्टालिन

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर दक्षिण भारत के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया।

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर दक्षिण भारत के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया और दावा किया कि सरकार ने प्रस्तावित "महिला आरक्षण" को बहाना बनाकर तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को कम करने का प्रयास किया है।

dmk chief stalin

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (फोटो साभार: @mkstalin)

केंद्र सरकार पर बरसे स्टालिन

स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सहित उन राज्यों को दंडित करने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया और देश के विकास में योगदान दिया। यहां के पास परमाकुडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि देश की सभी लोकतांत्रिक ताकतें इस प्रस्ताव का विरोध करेंगी। उन्होंने सवाल किया, "क्या अन्नाद्रमुक (ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कषगम) प्रमुख पलानीस्वामी में इस अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?"

End of Feed